बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर पंचायत नरहरपुर द्वारा चौक चौराहों पर की जा रही अलाव जलाने की व्यवस्था

मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. बदलते मौसम ने इन दिनों लोगों को संशय में डाल दिया है। कभी आसमान पर बदली छा जाता है तो कभी कड़ी धूप के साथ अचानक ठंड का एहसास बढ़ने लगता है। इस वर्ष कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार दिखने लगे हैं। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा जगह जगह अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर में बढ़ते ठंड को देखते हुए नगर पंचायत नरहरपुर द्वारा मुख्य चौक चौराहों जैसे नया बस स्टैंड चौक, अस्पताल चौक, शहीद चौक आदि स्थानों में आज शाम से अलाव जलाया जा रहा हैं। ताकि आम जनता एवं आने वाले राहगीर अपनी ठंडकता दूर कर सके एवं इसका लाभ उठा सके।

*शासन के निर्देशानुसार बढ़ते ठंड को देखते हुए अलाव जलाने के निर्देश प्राप्त हुए है जिसको देखते हुए नगर पंचायत द्वारा मुख्य चौक चौराहों पर अलाव जलाया जा रहा है ताकि लोग ठंड में इसका सहारा ले सकें।*
*रोशन सिंह ठाकुर सीएमओ नरहरपुर*

Express MPCG