स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखदेव पातर की 9 जनवरी को स्मृति दिवस विकासखंड दुर्गुकोंडल के ग्राम भेलवापानी में।

*@अभिषेक सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

कांकेर जिले ब्लॉक दुर्गूकोंदल के ग्राम भेलवापानी में स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी पातर हल्बा की स्मृति में 9जनवरी को स्मृति समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया होंगे। अध्यक्षता विधायक सावित्री मंडावी करेंगे। विशेष अतिथि मोहला मानपुर विधायक इंदरशाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अमिता उयके, जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा, आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, अध्यक्ष गोंडवाना समाज जागेश्वर कोमरा, गायता भेलवापानी सियाराम तुलई, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शोपसिंग आचला होंगे। परिजन ढालसिंग पात्र, कन्हैयालाल पात्र, हेमंत पात्र ने बताया कि अंग्रेजों के राज में विकासखंड दुर्गूकोंदल के बीहड़ गांव में निवास करने के बावजूद क्रांतिवीर पातर हल्बा, कंगलू कुम्हार, सेनानी इंदरू केंवट ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद किया। गांव गांव बैठक लेकर लोगों को जागरूक किया। इन तीनों में से छत्तीसगढ़ शासन ने इंदरू केंवट और कंगलू कुम्हार को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दिया है, लेकिन पातर हल्बा को आजतक सेनानी की दर्जा नहीं मिली है, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्गूकोंदल पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश ने पातर हल्बा को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की घोषणा किया है, लेकिन पातर हल्बा को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने संबंधी आदेश जारी नहीं की गई है। इन्होंने बताया कि हमें अपने पूर्वज पातर हल्बा सुखदेव पात्र पर गर्व है। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के बाद भी सेनानी का दर्जा नहीं मिला है, ये दुर्भाग्य है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हमारी मांग है, कि तत्काल सुखदेव पातर हल्बा को सेनानी का दर्जा दिलाये, ताकि हमारे परिजनों के अलावा क्षेत्र के लोगों गौरवान्वित महसूस हो।

Express MPCG