
@ भरत भारद्वाज
कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम बड़ेडोंगर के पहाड़ी में स्तिथ मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया ।
फरसगांव पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में आज 3 फरवरी शुक्रवार को बड़ेडोंगर पुलिस ने स्थानीय व्यापारी संघ तथा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ दंतेश्वरी माता मंदिर बड़ेडोंगर के प्रांगण एवं परिसर मे साफ-सफाई अभियान चलाया गया । इस अवसर पर एसडीओपी द्वारा ग्रामीणों को मंदिर परिसर के साथ अपने गांव और घरों को हमेशा साफ सफाई रखने को कहा गया । इस दौरान जनपद सदस्य दुलम नाग, ग्राम प्रमुख शिव पात्रे, हुकुम शेट्टी, मंदिर समिति अध्यक्ष कमल सिंह सॉरी, पुजारी सोनू राणा, तथा अन्य ग्रामीण व थाना बड़ेडोंगर प्रभारी ओंकार दीवान साहिर पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे ।
