शासकीय पद का दुरूपयोग कर फर्जी कार्यादेश जारी करने का लगा है आरोप माकड़ी पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधार एवं उन्नयन प्राधिकरण योजना के नाम पर राशि आहरण करने का किया गया प्रयास

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – 27 जुलाई को प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 46/2024 धारा 420,467,468,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार एवं अति० पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी से टीम गठित कर 28 जुलाई को आरोपी इन्द्र कुमार ध्रुव जनपद पंचायत में पदत्य करारोपण अधिकारी से पूछताछ करने पर वह अपने सहयोगी गजेन्द्र राठौर एवं नेहा जैन के साथ मिलकर योजना बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सील लगाकर अवैध तरीके से शासन से स्वीकृति कराते पाया गया। उनके पास ते 10,000/-रूपयें नगद, घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सील व सीपीयू को जप्त किया गया है। आरोपी इन्द्रकुमार ध्रुव एवं आरोपी गजेन्द्रसिंह राठौर पिताः साधुसिंह राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी शामपुर थाना कोतवाली कोण्डागांव जिला कोण्डागांव के विरूद्ध घटना कारित करने का साक्ष्य पाये जाने से 28 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील पटेल, प्र०आर० राकेश जुरी, म०प्र०आर० शांति ध्रुव, आरक्षक गजानन यादव, मनेश मण्डावी का कार्य सराहनीय रहा।