जिला अस्पताल के कर्मचारी के DNK स्थित शासकीय आवास में हुई चोरी, कोंडागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोर हुआ गिरफ्तार

फागु यादव

कोंडागांव पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी के आरोपी घनश्याम विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी जामकोट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जिला अस्पताल के कर्मचारी के DNK स्थित सरकारी मकान से नगद राशि चुराने का आरोप है। वहीं प्रार्थी के द्वारा सिटी कोतवाली में चोरी की शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में आरोपी को धर दबोचा। बताया जा रहा है आरोपी ने घटना के दौरान मौके से भागते समय प्रार्थी को घायल करने की भी कोशिश की थी। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वही इस मामले की सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय ने पुष्टि भी की है।