थाना प्रभारी ने पीटीएस बोरगांव में प्रशिक्षण ले रहे आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को नए कानून के बारे में दी जानकारी

भरत भारद्वाज

फरसगांव – देश मे 01 जुलाई से नए कानून लागू हुए हैं। और सभी लोगों ने नए कानून के बारे में जानकारी भी दिया जा रहा है। वही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार पर फरसगांव थाना प्रभारी नरेश कुमार साहू के द्वारा 24 जुलाई बुधवार को बोरगांव के पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे बिलासपुर रेंज के आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों को देश मे लागू हुए तीन नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता 2023,भारतीय न्याय संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 (भारतीय प्रकिया संहिता, भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।