@ अभिषेक सिंह ठाकुर
भानुप्रतापपुर/दुर्गुकोंडल –हाहालद्दी स्थित बजरंग ओर माइन्स में परिवहन व मजदूरी कार्य चालू कराने को लेकर दुर्गुकोंदल चाहचाड ट्रक परिवहन संघ ने कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर जल्द प्रारंभ करने की मांग किया है।
श्री बजरंग आयरन ओर माइंस हाहालद्दी दुर्गुकोंदल को 2 फरवरी से अज्ञात कारणों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां काम करने वाले मजदूरों के साथ-साथ ट्रक मालिकों के लिए भी रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है। और विगत 8 साल में पहली बार नहीं हुआ है हर 2 से 4 महीने में यह मंच बंद चालू होते रहता है । जिससे आर्थिक रूप से बेहद परेशान हैं। ट्रकों के समय पर किश्त अदा नहीं कर पा रहे हैं। फाइनेंस कंपनियों को खींचे जाने का डर भी हमेशा बना रहता है। कलेक्टर से मांग की है कि इसमें मजदूरी कार्य के साथ-साथ परिवहन कार्य शीघ्र प्रारंभ करें ।ताकि ट्रक मालिकों और मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना न पड़े । भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी को भी अवगत करा कर माइंस जल्द चालू करने की मांग किया है।
ज्ञापन सौंपने वालो में हाहालददी चाहाचाड ट्रक परिवहन संघ दुर्गुकोंडल के अध्यक्ष श्रीराम बघेल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सचिव घसियाराम सिन्हा, शिवचरण सिन्हा, सुमंत सिन्हा, सुमन नाग, हेमंत नाग, सोमल जैन, आदि उपस्थित थे।
