@ अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गूकोंडल— दुर्गम अनुसूचित क्षेत्र से निकलेगें मेडिकल इंजिनियर एवं अन्य क्षेत्र के छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डे स्कूल से गणित के 7 विद्यार्थियों ने जेई मेंस की परीक्षा दिए। जिसमें 12वीं के बाद की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई ,नीट ,मेडिकल नर्सिंग में शामिल होकर बेहतर कालेजों में अपने-अपने विषयों की पढ़ाई कर उपलब्धियां हासिल करें और अच्छे भविष्य बना सके। कलेक्टर महोदया डा० प्रियंका शुक्ला द्वारा इस अभियान के चलते सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को इन समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में शतप्रतिशत विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं में शामिल होने निर्देशित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी एबीईओ, प्राचार्य गण एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर तैयार कराकर उन्हें परीक्षाओं में शामिल किए lप्राचार्य बाबूलाल कोमरे द्वारा शासन प्रशासन आदेशानुसार इस मुहिम को आगे बढ़ाकर सभी शिक्षको के सहयोग और प्रयास से विद्यार्थियों को प्रेरित कर उन्हें परीक्षाओं में शामिल किए। प्राचार्य द्वारा कहा गया विद्यार्थियों को निरंतर परीक्षाओं में शामिल होते रहना चाहिए। तैयारियों के साथ यही आपको अनेकों उपलब्धियों और जीवन सफल करने में सहयोग करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं का अनुभव युवाओं को होना आवश्यक है जिससे आपके जीवन के किए गए कार्यों का मूल्यांकन होता है और आपको अपनी क्षमता का भी पहचान होता है। कि किस क्षेत्र में आप बेहतर कर सकते। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के नाम संतराम कोरेटी, ललित कुमार जाड़े ,आदित्य जाड़े ,संदीप कांगे, कामेश्वर जैन ,मोनिका नरेटी ,राकेशवरी गावड़े रहे lभौतिक गणित के विषय में तैयारी अतिथि शिक्षक महेश्वर सिन्हा द्वारा एवं रसायन विषय शिक्षक धन कुंवर नायक, कीर्ति देवांगन मैडम व्यायाम शिक्षक द्वारा सीबीटी टेस्ट प्रशिक्षण सिनियर शिक्षक स्टाफ राधेलाल समरथ, पुनीत पिस्दा शिक्षक चूरामण माझी एवं प्राचार्य द्वारा मोटिवेशन क्लास दिया , विद्यार्थियों को नीट की तैयारियां कराई गई और परीक्षा में शामिल हेतु सहयोग प्रदान किया जेईई मेन्स परीक्षा भिलाई रायपुर क्षेत्र के साई कालेज, मनसा कालेज ऑर कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर में विद्यार्थियों का एग्जाम सेंटर रहा। व्यायाम शिक्षक राजेश कुर्रे द्वारा परिक्षाओं में शामिल कराकर सफलता पूर्वक कार्य पूर्ण किया गया।11वीं 12वीं के गणित रसायन एवं भौतिकी विषय आधार पर यह टेस्ट हुई।75 प्रशन संखयात्मक और आब्जेक्टिव टाईप प्रशन थे हर एक प्रशन 4अंको के थे। गलत उत्तर पर 1 अंक माइनस मार्किंग था।सभी विद्यार्थियों कि परिक्षा तारीख अलग-अलग समय पर एवं अलग-अलग शिफ्ट पर कराई गई।
विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने का अनुभव काफी नया था और काफी उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता परीक्षाओं में हिस्सा लिया और कम्प्यूटर बेस आनलाइन एक्जाम दिलाना नया अनुभव रहाl ललित कुमार जाडे एवं अन्य सहपाठियो द्वारा दोबारा भी हम सब विद्यार्थी ऐसे परीक्षाओं को दिलाते रहेंगे और आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इन्ही आशा भरी उम्मीदो के साथ विद्यार्थियों ने शिक्षको प्राचार्यगण एवं समस्त शिक्षा प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापन किए। दुर्गूकोंदल ब्लॉक के 11 हायर सेकेंडरी स्कूलों में से कोण्डे स्कूल के 7 विद्यार्थियों द्वारा जेईई मेंस की परीक्षाओं में शामिल हुए एवं बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे रिजल्ट की उम्मीद लगाए है। सभी विद्यार्थियों के अच्छे रिजल्ट कि उमीद के साथ बीईओ एस पी कोसरे एबीईओ अंजली मण्डावी एवं समस्त कोण्डे स्कूल कामना शुभकामना करता है।
