भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यसमिति बैठक 05 फरवरी को दुर्गूकोंदल मे

@अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गूकोंदल — भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर की जिला कार्यसमिति बैठक 05 फ़रवरी को सामुदायिक भवन दुर्गूकोंदल मे आहूत किया गया है जिसमें भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी मा. संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मा. विक्रमदेव उसेण्डी, जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन, सह प्रभारी दीपक साहू उपस्थित होंगे कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मा. सतीश लटिया करेंगे जिसकी तैयारी मे भाजपा कार्यकर्त्ता जुटे हुए है और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से अपील है कि वे बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित होवें |उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी एवं सांसद प्रतिनिधि विजय पटेल ने दी है।

Express MPCG