डढ़िया तालाब के सफाई अभियान में हर वार्ड के लोग जुड़ रहे हैं

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

*आज डढ़िया तालाब से जलकुंभी निकालने का अभियान के तेरहवें दिन भी पूर्व सैनिक टेश्वर जैन व संयोग साहू, अरूण कौशिक, अविनाश नेगी, पंकज कौशिक, शोभा कौशिक, तुलसी राव, आशा साहू, चंद्रबाई साहू, सेवती नाग, तुलेश्वरी फूटान, खेमलता साहू, जोहतरंत, संतोषी गायकवाड, तुलेश्वरी पटेल, अहिल्या यादव, देवकी बघेल, मीना चौहान, सरिता यादव का सहयोग भी लगातार जारी रहा इस मुहिम में नगर सेना दल के इंद्रजीत बर्मन, भूपेंद्र टेकाम, योगेंद्र दर्रो, कौशल सिन्हा, धनु सिन्हा, रूप सिंग, प्रदीप राणा, पिलेश गावड़े, मनोज सिन्हा, शिव सलाम, तामेश्वर देहारी, किशन यादव, गोपेश साहू, नरेश मरकाम, ज्ञानेश्वर कवाड़े, महेश भास्कर प्रथम दिवस से डटे हुए हैं।*

*जवाहर वार्ड की महिलाओं का दल, नगर पालिका, कृषि विभाग, शिव मंदिर समिति, सरस्वती कला मंच एवं कांकेर के जागरूक नागरिकों का सहयोग सतत् जारी है, …*

*आज आमापारा के व्यवसायी अमित चोपड़ा ने सभी होमगार्ड एवं स्वयंसेवी श्रमदानियों के लिए समोसा एवं बड़ा की व्यवस्था किया एवं सागर एक्वा ने पानी की व्यवस्था सहयोग प्रदान कर सेवा दिया।*