बाइक को बचाने ने चक्कर में पिकअप वाहन हुई दुर्घटना ग्रस्त,गंभीर रूप से घायल चालक की बड़ेडोंगर पुलिस ने बचाई जान।

@ भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक के ग्राम चांदाबेड़ा में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे से एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गई । पिकअप वाहन रोड नीचे जाकर पलट गई इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल अवस्था में ही वाहन में फंसा था , समय रहते मौके पर बड़ेडोंगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायल चालक को निकलकर उसे अस्पताल में भर्ती कर उसकी जान बचाई गई ।

जानकारी अनुसार ग्राम कोहकापाल निवासी राकेश नाग पिता कोमल नाग उम्र 20 वर्षीय अपनी पिकअप वाहन में बुकिंग के काम से ग्राम चांदाबेड़ा में जा रहा था। चांदाबेड़ा के पास एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में वाहन को रोड उतार दिया जिससे वाहन खेल में पेट से टकराकर पलट गई ,चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में वाहन ने ही फंसा था । खबर लगते ही बड़ेडोंगर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे घायल चालक को निकलकर पुलिस वाहन से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। चालक के हाथ पैर में गंभीर चोट आने से उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रिफर किया गया ।

Express MPCG