कोंडागांव जिला अस्पताल में मनाया क्या राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, आदेश्वर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया डॉक्टरों का सम्मान

फागू यादव

कोंडागांव जिला अस्पताल में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदेश्वर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आयोजित कार्यक्रम में कविता के माध्यम से डॉक्टरों के महत्व को बताया। वहीं बच्चों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों का पुष्प हार के साथ सम्मान भी किया। इस अवसर पर प्राचार्य लता राफेल ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए देवदूत है वे लोगों की जान बचाते हैं और उन्हें बीमारियों से मुक्ति दिलाते हैं। वहीं जिला अस्पताल अधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉक्टर आरसी ठाकुर ने बच्चों और स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक था यह कार्यक्रम डॉक्टर के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक शानदार तरीका था।