अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया l विदित है कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारियों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, इसी कडी में दिनाँक 30 जून 2024 रविवार को मुक्तिधाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया l मुक्तिधाम के अंदर बड़ी बड़ी जंगली घासों को काटा गया और झाड़ू लगाकर कचरा उठाया गया l स्वच्छता मिशन में मेरी भागीदारी – मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ भारत- सुंदर भारत, भारत माता की जय नारों के साथ स्वच्छता अभियान का समापन किया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, कोंडागांव व्यापारी संघ के सदस्य रतन दत्ता, नगरपालिका परिषद कोंडागाँव से संतोष साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 200 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Express MPCG