फागु यादव
आज दिनांक 25/06/2024 को कोंडागाँव ब्लॉक स्तरीय टीबी फोरम की बैठक जनपद पंचायत के सभा कक्ष में एसडीएम कोंडागांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टीबी मितान, मितानिन कोऑर्डिनेटर के साथ कोंडागाँव बीपीएम व जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी, पिरामल फाउंडेशन संस्था से शशि बर्मन, जिला समन्वयक कांतेश देवांगन भी उपस्थित रहे। इस दौरान शशि बर्मन और कांतेश देवांगन ने बताया कि टीबी का सतत ब्लॉक स्तरीय जांच और इलाज किया जाना है। उन्होंने बताया कि टीबी के संभावित मरीजों के इलाज के लिए शत प्रतिशत जांच करवाना आवश्यक है ताकि जांच के दौरान कोई मरीज टीबी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका इलाज शीघ्रता से किया जा सके। ब्लॉक के सभी पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जांच में करने के लिए योजना बनाई जाए ताकि पंचायत से कोई टीबी का मरीज न मिले। ओबी मरीज का यूडीएसटी जांच करवाना है, टीबी के मरीजों के नए निकाय मित्र बनाना है, ताकि उन्हें समुचित पोषण आहार, मिल सके। बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने सभी को प्रेरित करते पुए कहा कि हमें टीबी मरीजों के लिए अपने स्तर से प्रयास करना है, ब्लाक में 137 मरीज टीबी पॉजिटिव हैं ब्लॉक को टीबी मुक्त बनाना है।
