*एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने वार्डवासियों के साथ किया पौधा रोपण*

फागु यादव

कोंडागांव

7000467476

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर एक पौधा मां के नाम पौधारोपण का कार्यक्रम कोंडागांव के जामकोट पारा एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक लता उसेंडी के द्वारा वार्डवासियों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया गया। साथ ही वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही वार्डवासियों के द्वारा सांस्कृतिक भवन एवं मंदिर निर्माण की मांग रखी गई जिसे विधायक जी ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, दयाराम पटेल, जसकेतू उसेंडी, कुलवंत चहल, मनीष साहू, बंटी नाग, आकाश नेताम एवं समस्त पार्षदगण, कार्यकर्तागण एवं वार्ड के समस्त वार्डवासी उपस्थित रहे