मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. आज नरहरपुर मे NSUI जिलाध्यक्ष सुमित साय के आदेशानुसार मृत्युंजय साहू जिला चेयरमेन NSUI शोशल मिडिया कांकेर के नेतृत्व मे नीट परीक्षा मे हुई धांधली के विरोध मे नरहरपुर मे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया व तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया जिसमे मुख्य रूप से प्यारी सलाम अध्यक्ष नगरपंचायत नरहरपुर,दिनेश पटेल उपाध्यक्ष नगरपंचायत नरहरपुर,रोहिदास शोरी ब्लॉक अध्यक्ष,टकेश सिन्हा,डीकेश मरकाम, इमरान खान, राजा खान, महबूब खान, अज्जू,निशांत साहू, एवं NSUI और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे
मृत्युंजय साहू ने कहा की NEET की परीक्षा के पैटर्न के अनुसार कुल अंक 720 में से 719 या 718 नंबर आना संभव ही नहीं।
तथा एजेंसी NTA के द्वारा जारी किए गए रिपोर्टकार्ड विश्वसनीय है या फिर उक्त रिपोर्ट कार्ड को शिक्षा माफिया व ‘पेपर लीक उद्योग’ मैं लिफ्ट लोगों के द्वारा मिली भगत हेरा फेरी की गई है।
और .एक ही परीक्षा सेंटर से 5 से अधिक छात्रों का टॉप रैंक स्टूडेंट्स में होना सवाल खड़े करता है।
और घोटाले की इस खबर को जानबूझकर छिपाने के लिए परिणाम को जल्दबाजी में चुनावी रिजल्ट के टाइम जारी किया गया ताकि यह मुद्दा गायब हो जाए।
जो की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे JEE, NEET, NET, CUET को प्राइवेट घोटालेबाज संस्था NTA के द्वारा ही संचालन किया जाता है प्राइवेट संस्था होने के कारण वष एवं उपरोक्त कृतियों के कारण वष, NAT की विश्वसनीयता पर कई सवाल खड़े होते हैं एवं शिक्षा माफिया व ‘पेपर लीक उद्योग’ के साथ NAT कि शनलिप्त से इनकार नहीं किया जा सकता।
NEET परीक्षा के आयोजन के साथ ही पेपर लीक के आरोप लग गए थे। सोशल मीडिया पर पेपर था। पुलिस ने कई राज्यों में लोगों को गिरफ्तार किया। पर फिर भी कोई एक्शन नहीं हुआ है
NSUI मांग करती है NTA के इस NEET घोटाले की CBI से जांच करवाई जाए व इस परीक्षा से पीड़ित छात्रों को उचित न्याय दिया जाए चाहे उसके लिए परीक्षा वापस ही क्यों न आयोजित करवानी पड़े।
