

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के गठन को पांच साल पूरे होने तथा छत्तीसगढ़ शासन से पत्राचार की मान्यता प्राप्त होने की खुशी में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन तथा पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन 23 जून को रायपुर के होटल रियल काॅम्बो में किया गया , उक्त जानकारी देते हुए संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष बी एल गर्ग एवं जिला अध्यक्ष कांकेर आर के सुमन ने बताया कि प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ को छत्तीसगढ़ शासन से पत्राचार की मान्यता प्राप्त होने की खुशी में संघ का प्रांतीय अधिवेशन एवं शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, अधिवेशन में मुख्य अतिथि श्री वी.एस.रावटे राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया आदिवासी एम्प्लाइज फेडरेशन एवं विशिष्ट अतिथि सुश्री उमा जाटव, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नवीन शिक्षक संघ उपस्थित हुए। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रदेश के हजारों अधिकारी कर्मचारियों तथा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया,सभा को संशोधित करतॆ हुए करन सिंह अटेरिया द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य में तीन प्रकार का मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है,भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है वहीं राज्य सेवा के अधिकारी कर्मचारियों को केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है,इसी प्रकार राज्य के अनियमित दैनिक वेतन भोगी तथा आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को श्रम सम्मान निधि से वंचित किया गया है, सरकऻर द्वारा कर्मचारियों के साथ किये जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैये पर संगठन ने नाराजगी व्यक्त किया है,अटेरिया द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि हमारे संगठन ने राज्य के अधिकारी कर्मचारियों तथा पैंशनरों को देय तिथि से केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता लागू करने,समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्रमोन्नत, पदोन्नति एवं चार स्तरीय समय मान वेतन मान लागू करने, 2.80000 अनियमित दैनिक वेतन भोगी तथा आउट सोर्सिंग से कार्यरत् कर्मचारियों को नियमित करने, लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण करने, पूर्ण पैंशन की पात्रता के लिए सेवा अवधि 25 बर्ष करनॆ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1900/- ग्रेड पे लागू करनॆ, सेवा निवृत्ति पर वेतन अवकाश नगदीकरण की सीमा 300 दिवस करनॆ तथा पदोन्नति के लिए वरिष्ठ एवं पात्र कर्मचारियों को शाजिश के तहत सीआर खराब लिखने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ दण्डात्मक कार्यवाही करने संबंधी मांगों को संयुक्त मोर्चा की आगामी बैठक में रखा जायेगा। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री वी एस रावटे ने संगठन की शक्ति से अवगत कराते हुए कहा कि अपने हक के लिए लडो, लड नहीं सकते तो लिखो और लिख नहीं सकते हैं तो जो आपके हक अधिकार के लिए लड़ रहा है उसका साथ दो, तभी आप सफल होंगे। विशिष्ट मुख्य अतिथि सुश्री उमा जाटव प्रदेश अध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ द्वारा सभी को अपने हक एवं अधिकार के लिए आगे आना चाहिए। आज के अधिवेशन में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के विहारी लाल पटेल,बी एल गर्ग,पी एल अहिरवार , श्याम लाल साहू, गोरेलाल रात्रे , श्रीमती दुलेश्री कुर्ते,रामजी सेन आदि सभी पदाधिकारियों द्वारा सभा को संशोधित करते हुए कहा कि निकट भविष्य में संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की कर्मचारियों से अपील की गई है
