
रायपुर, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर
*साय मंत्रिमंडल के दो खाली पदों को लेकर बयान बाजी*
छत्तीसगढ में साय मंत्रिमंडल के दो खाली पदों को भरे जाने का इंतजार प्रदेश की जनता के साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी कर रही है. जिसको लेकर अब बयान बाजी का दौर भी शुरू हो गया है। दोनों ही पार्टियों ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जैसे ही इन पदों पर नियुक्ति होगी भाजपा में बवंडर मचना तय है। एक दर्जन से अधिक नेता दावेदार है पर सीट दो ही है जैसे ही शपथ ग्रहण होगा भाजपा में अस्थिरता आनी चालू हो जाएगी।
*सुशील आनंद शुक्ला,संचार प्रमुख कांग्रेस*
वही मंत्री पद को लेकर कांग्रेस के बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत का पलटवार सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अपना घर पहले देख ले। जिस घर के अंदर 56 टुकड़े पहले ही हैं, वह किस भाग्य के छींके फूटने की उम्मीद कर रहे हैं। अपने गिरेबान में पहले झांके फिर दूसरों के घर में झांके।
*राजेश मूणत, पूर्व मंत्री*
मंत्री पद को लेकर लगातार बयान बाजी का दौर जारी है। कल राज भवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी कई मुद्दों पर चर्चा हुई और लगातार इस बीच कई विधायकों के मन में भी मंत्री बनने की इच्छा जाहिर हो रही है। देखना यह होगा कि दो रिक्त मंत्री पद अब कब तक भर पाते हैं राजधानी रायपुर से यजुवेंद्र सिंह ठाकुर की खास रिपोर्ट।
