शिवसेना नेताओं द्वारा आम जनता की समस्याओं को जानने दौरा किया जा रहा

भानुप्रतापपुर,

रिपुदमन सिंह बैस

शिवसेना नेताओं द्वारा आम जनता की समस्याओं को जानने दौरा किया जा रहा है। एवं जनता की समस्याओं को, उनकी मांगों को पूरा कराया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिवसेना नेताओं द्वारा भानुप्रतापपुर से लगे हुए संजयपारा का दौरा किया गया। वहां देखा गया कि नाली टूटा-फूटा होने के कारण ,सड़क टूटा फूटा होने के कारण नाली का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पानी टंकी से पानी सप्लाई चालू नहीं हुआ है ।जिसके कारण आम जनता परेशान है ।वहां पर शिवसेना नेताओं द्वारा जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के पदाधिकारी को बुलाकर जनता की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग किया गया। अगर जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर द्वारा संजयपारा की समस्याओं, मागो को पूरा नहीं किया जाता तो शिवसेना द्वारा संजयपारा के नागरिकों को साथ लेकर जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।