भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कांकेर डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी कि पूण्यतिथि “बलिदान दिवस” मनाया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी कि पूण्यतिथि के अवसर पर ऊपर नीचे रोड डड़िया तालाब कि सफाई अभियान में भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल कांकेर में निवासरत पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपना हाथ बटाया और जलकुंभी को तालाब से मुक्त करने के अभियान कि शुरुआत कि और आगे लगातार जन सहयोग कि मदद से इस कार्य को करने कि कोशिश करेंगे इस भाव के साथ आज 02 घंटे तक सभी भाजपा के कार्यकर्ता डटे रहे। उसके उपरांत
भारतीय जनता पार्टी व्दारा जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी कि पूण्यतिथि बलिदान दिवस आज कमल सदन भाजपा जिला कार्यालय अलबेलापारा कांकेर में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर मनाया गया भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी दिलीप जायसवाल, प्रदेश मंत्री महेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, मंत्री देवेन्द्र भाऊ,टेकेश्वर जैन, अरुण कौशिक,कार्यक्रम के सहप्रभारी गिरधर यादव, विरेन्द्र श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिन्हा,मीरा सलाम, अनिता सोनी, दिनेश रजक, नीलू तिवारी, ईश्वर नाग, राजकुमार फब्यानी, घनेन्द ठाकुर , भानुप्रतापपुर के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम चौहान, मीना साहू, प्यारी साहू, अविनाश नेगी, नरेश परिहार, विजय लक्ष्मी कौशिक, सरिता यादव स्मृति कौशिक, निर्मल महेश्वरी, सुशील तिवारी, राजु, यशवंत, सुभाष नाग, किशुन साहू व कार्यकर्ता उपस्थित थे।