
भरत भारद्वाज
फरसगांव – पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव यदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन पर थाना फरसगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाते 21जून शुक्रवार को मुखबीर की सूचना पर कोर्राप्लाट के मुर्गा बाजार के सामने रोड़ किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री कर रहा था, जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया, पकड़े गए आरोपी ने अपना नामनिर्मल कुमार नाग पिता बलराम नाग उम्र 29 वर्ष निवासी भूमका का होना बताया।आरोपी के पास काले रंग वैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल शराब 03 लीटर 240 एम.एल. कुल कीमत 3960 रूपये और आरोपी निर्मल कुमार नाग के पास से शराब बिकी का नगदी रकम 450 रूपये जप्त किया गया। गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर आरोपी के खिलाफ कृत्य अपराध धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी, बीना मण्डावी, कृष्ण कुमार सोनवानी, किरण नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
