विनोद जैन
बालोद । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी के नेतृत्त्व में आज रेलवे विभाग के वरिष्ठ अभियंता लोक निर्माण के मेश्राम सर को आज हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंप कर बालोद मुख्यमार्ग पाररास रेलवे फाटक के दोनों तरफ बने अमानक गति अवरोधक ब्रेकर को हटाने एवं पुनः शासन के मानक अनुसार बनाने ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के संदर्भ में वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने बताया की राजनांदगांव बालोद मुख्यमार्ग पर रेलवे फाटक के दोनों ओर रेलवे विभाग ने गति अवरोधक बनाया है जो अमानक है इस गति अवरोधक के चलते बहुत सी चार पहिया वाहनों के टकराने से आइल चेम्बर तथा साइलेंसर फट जाता है जिसका नुकसान गाड़ी मालिको को भुगतना पड़ता है अमानक गति अवरोधक के कारण दो पहिया वाहनों के पीछे बैठे बुजुर्गों एवं महिलाओ के गिरने का खतरा भी बना रहता है जिसके चलते इसे हटाकर पुनः मानक मापदंड के अनुसार इसका निर्माण कराया जाना आवश्यक है शासन के नियमानुसार किसी भी गति अवरोधक का ऊंचाई 125 mm तथा चौड़ाई 2 मीटर होना आवश्यक है जबकि रेलवे फाटक के दोनों ब्रेकर इस मापदंड के अनुसार नही बने हैं ऐसा प्रतीत होता है। लोगो के वाहनों को होने वाली समस्या एवं दुर्घटना को ध्यान में रखकर इसे जल्द मानक मापदंड बनाया जाए ज्ञापन देने वालो में पार्षद लेखन साहिरो रिछेद कलिहारी पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन मोनू शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी पिंटू सारथी महेश पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
