भरत
भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 बोरगांव ढाबा के पास शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे ट्रक चालक को ठोकर मार दी , इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
सूचना पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर में भिजवाया गया है । पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड अनुसार मृतक की पहचान दीनानाथ निवासी ग्राम खरकाखाश, जिला इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) के रूप में की है । मृतक जगदलपुर की ओर जाने के दौरान बोरगांव ढाबा के पास अपनी ट्रक को रोड किनारे ट्रक को खड़ी कर रोड पार कर रहा था तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी । फिलहाल फरसगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है ।
