कबीर जयंती के अवसर पर 22 जून को शुष्क दिवस किया गया घोषित

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – छत्तीसगढ़ शासन मंत्रालय वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आदेश जारी कर 22 जून 2024 को शनिवार के दिन कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिलेे की समस्त देशी मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान एवं सैनिक कैटिंन छुटकर अनुज्ञप्ति हेतु पूर्णतः बंद रखी जायेगी तथा अवैध शराब बिक्री, धारण, परिवाहन आदि पर समुचित नियंत्रण रखा जायेगा।