कंगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंडल में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया

@अभिषेक सिंह ठाकुर

दुर्गुकोंडल —– 1 फरवरी 2023 जिला स्वास्थ्य समिति कुष्ठ शाखा कांकेर, जिला कांकेर द्वारा कंगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय दुर्गूकोंदल में *राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम* के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। कोरोना का संक्रमण काबू होने के पश्चात कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता तेजी कर दिया गया है। महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं द्वारा कुष्ठ रोगियों से घृणा न करने और कुष्ठ रोग को जड़ से समाप्त करने का शपथ लिया गया। उक्त अवसर पर “क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रा गामेश्वरी सहारे व द्वितीय स्थान- बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रा शिवागनी दर्रो ने प्राप्त किया। उक्त अवसर पर सहायक प्राध्यापक जी.आर. मंडावी, के.एल. मंडावी, डी.एस. कांगे, याकूब टोप्पो, मंजू पुरबिया, भुपेंद्र सिंह ठाकुर, रविंद्र कुमार सिंह, शिवानी सरकार, लक्ष्मी देवी सिन्हा, सुष्मा पाॅल, दिलीप ताम्रकार व समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित थे। विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डी.एल. बढ़ाई, समस्त सहायक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बधाई दी गई।

Express MPCG