भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव में प्रशासन शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर काफी सख्त दिखाई दे रहा है। अवैध निर्माण की जानकारी प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने का निर्देश पर राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार की सुबह फरसगांव के नवीन कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की है । आपको बता दे कि सप्ताह भर पहले भी फरसगांव मे ही निर्माणाधीन व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स से जोड़कर रिक्त शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाया था।
अतिक्रमण की कार्यवाही के दौरान मौके पर उपस्तिथ फरसगांव तहसिलदार डॉ जयप्रकाश नाग ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण था जिसे हटाया गया है। संबंधित व्यक्ति को वैध नोटिस देने के बाद वैधानिक कार्यवाही करते हुए हटाया गया है ।
इस दौरान राजस्व एवम नगर पँचायत के साथ पुलिस के जवान उपस्तिथ थे ।
