भरत भारद्वाज
फरसगांव – नगर पंचायत फ़रसगांव के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद संगीता पुजारी ने आज सोमवार को अपनी बेटी स्व जिज्ञासा पुजारी के पुण्य तिथि पर फरसगांव नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल, दूध और बिस्किट का वितरण कर उन्हें जल्द स्वास्थ्य ठीक होने की कामना किये। पार्षद संगीता पुजारी ने बताया कि वह हर वर्ष अपनी बेटी की पुण्य तिथि पर उसकी याद ने अस्प्ताल में भर्ती मरीजों को फल,जूस,दूध,बिस्किट का वितरण करती है ।
