*छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा* *अब सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 26 से खुलेंगे छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किए आदेश*

रायपुर ,

रिपुदमन सिंह बैस

भीषण गर्मी , हिटवेव को देखते हुए छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने फैसला लेते हुए स्कूल की छुट्टी बढ़ा दी है , प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई थीं
वहीं बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे। जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने दिशा निर्देश जारी कर दी है ।