
भरत भारद्वाज
फरसगांव – पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिवंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाते हुए 14 जून और 15 जून को दो अलग अलग स्थानों में अवैध शराब की बिक्री करते दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है ।
फरसगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 जून को ग्राम आलोर में रोड किनारे अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री करते ग्राम बड़ेडोंगर निवासी परमेश्वर यादव पिता स्व सीताराम यादव उम्र 32 वर्ष को घेराबन्दी कर पकड़ा गया, उसके कब्जे से कुल 04 लीटर 860 एमएल कीमत 5710 रुपये के साथ बिक्री के 520 रुपये नगद जप्त किया गया । इसी तरह दूसरे दिन 15 जून को ग्राम कुल्हाडगांव चौक के यात्री प्रतिक्षालय के पास रोड़ किनारे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री कर रहे संतोष यादव पिता स्व. वीजूराम यादव उम्र 48 वर्ष निवासी लंजोड़ा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल अंग्रेजी शराब 03 लीटर 960 एम.एल.कीमती 5060 एंव उसके पास से शराब बिक्री के 560 रूपये नगदी जप्त किया गया। दोनो प्रकरणों में गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर अवैध शराब और नगदी रकम को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो के खिलाफ कृत्य अपराध धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
उक्त कार्यवाही में फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू, प्र. आर. सतीश चिण्डा, आरक्षक सदेश सोरी, धनीराम सलाम, किरण नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
