बकरीद पर्व को लेकर फरसगांव थाना में हुई शांति समिति की बैठक

भरत भारद्वाज

फरसगांव – बकरीद पर्व को लेकर 15 जून शनिवार को फरसगांव थाना परिसर में पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू की द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्तिथ लोगों को आगामी 17 जून सोमवार को होने वाले बकरदी पर्व को हर वर्ष की तरह शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने अपील किया गया । एसडीओपी अनिलकुमार विश्वकर्मा ने उपस्तिथ लोगों से कहा कि बकरीद पर्व को शांति पूर्वक मनायें तथा वर्षों पुरानी चली आ रही परम्परा को कायम रखें। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांतिपूर्ण माहौल में मनाने अपील किया। वही थाना प्रभारी नरेश साहू ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का अफवाह ना फैलायें और न ही किसी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, विडियो को पोस्ट करें. सोशल मीडिया के प्रत्येक पोस्ट पर पुलिस की विशेष टीम की नजर रहेगी.

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि , व्यापारीगण, नगर के सभी समुदाय के लोग उपस्तिथ रहे ।