14 जून विश्व रक्तदाता दिवस 2024 पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

आज दिनांक 14.06.2024 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल अलबेलापारा कांकेर में किया गया। शिविर में पुलिस विभाग रक्षित केन्द्र कांकेर में पदस्थ श्री दीपक साव रक्षित निरीक्षक, सउनि० विजय लक्ष्मी गौतम, प्र0आर0 483 गिरिश ध्रुव, आर0 842 रोहित नेताम, आर0 269 राजेश मरकाम, आर0 321 संजय कुमेटी, आर0 1418 महेश मंडावी, आर0 261 ललित नेताम, आर0 1426 रविकांत साहू, आर0 306 गुमान सिंह दीवान द्वारा मानव सेवा हेतु निस्वार्थ रूप से रक्तदान कर जरूरतमंद लोगो की जान बचाने में सहयोग दिया गया है।