शासकीय भूमि पर हो रहा था अवैध निर्माण , प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर पंचायत के बस स्टैंड में हो रहे डीएमएफ मद से हो रहे कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है , वही निर्माणाधीन व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स से जोड़कर रिक्त शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर दुकान बनाया जा रहा है , जिसकी जानकारी प्रशासन के संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाया है । अवैध निर्माण के सम्बन्ध में नगर पंचायत द्वारा उक्त व्यक्ति नोटिस देकर निर्माण सम्बन्धी दस्तावेज जमा करने हेतु तीन बार नोटिस दिया गया लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा समय सीमा पर दस्तावेज जमा नही करने कर कलेक्टर के आदेशानुसार राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम द्वारा हो रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है । इस दौरान मौके पर उपस्तिथ एसडीएम अशवन कुमार पुसाम ने बताया कि बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया जा रहा है । जिस पर प्रशासन के द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान तहसीलदार जयकुमार नाग, नायब तहसीलदार निधि नेताम, नगर पंचायत सीएमओ अजय सिंह राजपूत सहित राजस्व और नगर पंचायत की टीम के साथ पुलिस के जवान उपस्तिथ रहे ।