रिपुदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1,3 एवं 15 के भूमि का मद परिवर्तन कर वहां वर्षों से निवास रथ आम जनता को निशुल्क भूमि स्वामी हक पट्टा देने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा विगत गई वर्षों से मांग किया जा रहा है। इस हेतु शिवसेना द्वारा विभिन्न मंचों के माध्यम से धरना प्रदर्शन किया गया। विभिन्न माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया किंतु पिछले कई बार भाजपा और कांग्रेस की सरकार रहने के बाद भी नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 1,3 एवं 15 के निवासरत व्यक्तियों को आज दिनांक तक उनके निवासरत जगह का भूमि स्वामी हक पटटा नहीं मिल पाया है ।कई प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह कहा जाता है कि अगर प्रदेश सरकार हस्तक्षेप करें तो यहां पर निवासियों को पट्टा मिल सकता है। किंतु भाजपा और कांग्रेस सरकार की अक्रमरता के कारण नगर पंचायत भानुप्रतापपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1,3 और 15 के निवासियों को उनको भूमि स्वामी हक नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण वहां के निवासी शासन से मिलने वाली कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। एवं वहा के निवासियों को पटटा नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना एवं कई अन्य शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिवसेना द्वारा प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को भानुप्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से पत्र प्रेषित कर नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 1,3 एवं 15 के निवासियों को भूमि स्वामी हक पटटा निशुल्क प्रदान करने की मांग किया है। अन्यथा वार्ड क्रमांक 1,3 एवं 15 के निवासियों को साथ लेकर शिवसेना द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा ।शिवसेना नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस ,भाजपा के कई नेता यहां पर आकर के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं एवं वार्ड क्रमांक 1,3 एक और 15 के निवासियों से उनका अमूल्य मत ले लेते हैं। उसके बाद यहां की आम जनता अपने पटटा की मांग को लेकर के यहां वहां भटकती रहती है अगर सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो शिवसेना द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
