बिप्लव मल्लिक
लौह नगरी किरंदुल में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के तत्वावधान में एवं माननीय श्री पद्मनाभ नाईक मुख्य महाप्रबंधक बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स के मुख्य आतिथ्य एवं आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में बी आई ओ पी सिनियर सेकंडरी स्कूल की सभागार किरंदुल में संध्या 6:00 बजे से भारत माता की छाया चित्र में माल्यार्पण कर तथा मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के सचिव श्री ए के सिंह के स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष श्री विनोद कश्यप की अध्यक्षता में जयपुर राजस्थान के विशेषज्ञ डाक्टर श्री चौधरी एवं डाक्टर जाधव के द्वारा बिना दवाई के एक्यूप्रेशर वाईब्रेशन एवं चुंबकीय चिकित्सा द्वारा सभी प्रकार के बिमारियों का सफल उपचार किया जाएगा से संबंधित शिविर 12/6/2024 बुधवार से 19/6/2024 तक आठ दिवसीय सुबह 8 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी का शुभारंभ किया गया और यूनियन के सचिव ने सभी से अपील , आग्रह किये कि नगर परिवार के जरूरतमंद को अधिक से अधिक लाभान्वित करने करवाने हेतु सभी सहयोग प्रदान करें ।
शुभारंभ समारोह को परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मनाभ नाईक जी , श्री बी के माधव,उप महाप्रबंधक (कार्मिक), परियोजना अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एम व्ही लाल , संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल के सचिव कामरेड राजेश संधू, आर्सेलर मित्तल निप्पान स्टील इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक वाय. व्ही. राघवुलु , सेंट्रल कमेटी एम एम डब्ल्यू यू एवं बचेली इंटक यूनियन के पदाधिकारी चंद्रा मंडावी, राजस्थान के डा. चौधरी आदि ने संबोधित करते हुए इंटक यूनियन किरंदुल के इस नेक जनहित परोपकारी उद्देश्यों के लिए आयोजित शिविर की भूरि भूरि प्रशंसा किये।
मुख्य अतिथि के कर कमलों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में राजस्थान से पधारे चिकित्सक डाक्टर वी आर चौधरी और डी आर जाखड़ को गांधी टोपी, इंटक गमछा, शाल एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान मोमेंटो से इंटक यूनियन की ओर से सम्मानित किया गया ।
इस शिविर में इंटक यूनियन ने NMDC प्रबंधन के साथ साथ श्रमिक संगठन, सामाजिक संगठन, सांस्कृतिक संगठन, धार्मिक संस्थाएं, इलैक्ट्रोनिक एवं प्रेस मिडिया संगठन, ठेकेदार संघ के साथ साथ नगर परिवार में सेवा देने वाले सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारी को यूनियन ने आमंत्रित किया था। प्रायः इन सभी संगठनों, संस्थाओं, समिति के अध्यक्ष , सचिव, पदाधिकारियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से शिविर कार्यक्रम को सुशोभित किये ।
इस अवसर पर उपरोक्त उल्लेखित आमंत्रित अतिथियों में सिविल विभागाध्यक्ष रामनाथ साहब जी , बी आई ओ पी हायर सेकंडरी स्कूल प्रभारी प्राचार्य विश्वास सर जी, आर्सेलर मित्तल निप्पान स्टील इंडिया लिमिटेड के अधिकारी तेज प्रकाश जी, SKMS यूनियन के अध्यक्ष देवरालू जी, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा जी , कार्यालय सचिव नामदेव जी, NMDC SC ST कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष बी एल. तारम जी, ठेकेदार संगठन एवं नगर के वरिष्ठ सम्माननीय समाज सेवक तथा वरिष्ठ नागरिक अमरिक सिंह जी, सुरेंदर नायर जी, पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना जी ,NMDC सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डी आर यादव जी, कोषाध्यक्ष सैय्यद जफर अली जी,ग्राम पंचायत कोड़ेनार 4 नं.सरपंच श्रीमती मीना मंडावी जी ,छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के सचिव पी एल साहू जी, कार्यालय सचिव डागेंद्र वर्मा जी, जैन समाज के प्रमुख मिलाप चंद जैन जी, प्रकाश चंद जैन जी आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम से आनंदित हुए।
शुभारंभ समारोह का मंच संचालन श्री त्रिलोक बांधे और धन्यवाद ओंम कुमार साहू ने किया।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल करने में इंटक यूनियन के जुझारू कर्मठ पदाधिकारियों, सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिसके लिए यूनियन की ओर से सभी संबंधित को विशेष धन्यवाद दिया गया ।
