6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे फरसगांव क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकता व सहायिका ।
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने तक उन्हें कुशल श्रमिक मानते हुए कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए। दूसरा मध्यप्रदेश की भांति मानदेय तथा अन्य सुविधाएं दिया जाए। तीसरा प्रदेश के भीतर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा रिक्त पद की पूर्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से करते हुए आयु में शिथिलीकरण किया जाए जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका लाभ मिल सके। चौथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में तब्दील किया जाए। पांचवा जो कोविड-19 के तहत सेवा दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख अनिवार्य रूप से बीमा किया जावे। छठवां विभागीय पोषण ट्रैकर कार्यों को ऑनलाइन करने हेतु कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से मोबाइल प्रदान किया जाए तथा समय-समय पर मोबाइल रिचार्ज कराने हेतु रिचार्ज भत्ता दिया जाए जब तक मोबाइल प्रदाय नहीं किया जाता तब तक ऑनलाइन कार्य कराने हेतु किसी प्रकार का दबाव ना बनाया जाए। इन छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है,
जिसमें सेक्टर अध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हम अपनी आँगनबाड़ी चालू नहीं करेंगे । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हड़ताल पर जाने से आंगनबाड़ी में आने वाले हितग्राही बच्चे एवं माताएं जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जल्द से जल्द ध्यान देवें और इनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करें।आज मंच पर सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे ।
