- मनीराम सिन्हा

कांकेर. कलेक्टर के आदेशानुसार कांकेर दिनांक 10.06.2024 के परिपालन में “नियद नेल्लानार योजना” के तहत आज दिनांक 12/06/2024 को ग्राम पंचायत आलपरस (जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा) में दिव्यागजनों एवं वृद्धजनो को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण मुल्यांकन शिविर पेंशन निवारण शिविर आयोजन किया गया उक्त शिविर में 54 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया जिसमें 8 हितग्राही पेंशन हेतु पात्र, 1 दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया गया, 2 वृद्धजन व्यक्ति को छड़ी प्रदान किया गया तथा 35 श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त हुआ। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत आलपरस के संरपच एवं अन्य प्रतिनिधि तथा समाज कल्याण विभाग से श्रीमती क्षमा शर्मा उपसंचालक, श्री आशीष कुमार शोरी प्र. सहायक अधीक्षक, एवं अन्य कर्मचारी उपस्थिति थे। कल 13.06.2024 को ग्राम पंचायत पानीडोबरी (जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा) में शिविर का आयोजन किया जायेगा।
