भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक सम्पत मंडावी पिता सुखधर मंडावी ने बुधवार को ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के स्तिथ नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नदी किनारे गाय बैल चरा रहे ग्रामीण ने फांसी के फंदे पर लटकी युवक की लाश देखकर तत्काल सरपँच और ग्रामीणों को जानकारी दी। सरपँच ने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली थाना में घटना की सूचना दी गई। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुचकर जांच कर रही है । घटना स्थल के कुछ ही दूर पर मंदिर के सामने उसकी बाइक भी रखी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक संपत मंडावी पिता सुखधर मंडावी ग्राम भानपुरी थाना फरसगांव निवासी हैं। जो कोंडागाँव जिले में आरक्षक के पद में पदस्थ था, और वतर्मान ने कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में गार्ड की ड्यूटी कर रहा था , आज बुधवार को भी सुबह 10 बजे तक गार्ड की ड्यूटी करने के बाद मोटर सायकल में अपने घर ग्राम भानपुरी जाने के नाम से निकला था। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनो को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल पर परिजन पहुच चुके हैं। पुलिस के द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है । वही मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार भी मौके पर पहुचकर बारीकी से जांच कर रहे हैं ।
