*सूदखोरों की पहली पसंद कालरी कर्मचारी ,रेलवे कर्मचारी, छोटे व्यापारी ,गांव के ग्रामीण* * *रेलवे कर्मचारी हो या कालरी कर्मचारी व आम नागरिक ब्याज माफिया के चंगुल में* * *तीन तिकड़ी वसूल रहे 20% से ज्यादा ब्याज

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया

.*बिरसिंहपुर पाली*


* सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में ब्याज के कारोबारी का नेटवर्क सबसे ज्यादा रेलवे कॉलोनी व ग्रामीण , छोटे व्यापारी,रहिवासी, कालरी कर्मचारियों पर अत्यधिक सक्रिय है तीन तिकड़ी 20०/० परसेंट की दर से ज्यादा ब्याज वसूल रहे हैं बड़ी बात समय पर ब्याज नहीं दिया जाता तो उनसे भरी बाजार में अशब्द बातों का प्रयोग कर अभद्रता से एवं गाली गलौज के माध्यम से वसूली की जाती है इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति आवाज उठाने की कोशिश करता है या फिर पुलिस प्रशासन से शिकायत करने की बात करता है तो उसके साथ मारपीट भी की जाती है।

* *तीन तिगड़ी के शर्तानुसार ब्लैंक चेक ,बैंक पासबुक जमा करते हैं और जैसे ही कर्मचारियों का वेतन का समय आता है तो बैंकों के आसपास इन सूदखोरों को बड़ी आसानी से इर्द-गिर्द घूमते देखा जा सकता है*

*सूदखोरी में शामिल अपराधियों को समाप्त करने प्रशासन को उनके नाम चिन्हित कर उनके घरों पर छापा मार कार्यवाही करनी होगी जिसे ब्याज पर पैसे देने से संबंधित समस्त दस्तावेज प्राप्त होंगे*

*सूदखोर क्षेत्र में गाढी कमाई लूट रहे ऐसे लोग समाज के लिए घातक हैं ईमानदार छोटे व्यापारी एवं गरीबों की गाढ़ी कमाई लूट रहे*

* पूर्व में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई जिससे सूदखोरों का नेटवर्क टूट गया और कई सूदखोरों को जेल का रास्ता भी देखना पड़ा क्षेत्रीय पुलिस ने यदि समय-समय पर ब्याज कारोबारी पर कार्यवाही की होती तो सूद-खोरों का नेटवर्क सक्रिय नहीं होता जिले के पुलिस प्रशासन के मुखिया से क्षेत्र की जनता को यह उम्मीद है कि सूदखोरों पर बड़ी कार्रवाई किए जाएं और तीन तिगड़ी के चंगुल में फंसे लोगों को निजात दिलाया जाए।।
*
* **अगले अंक में खुलेगा कई व्यापारियों का तीन तिगड़ी ब्याज चलाने का राज**
*