भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कोंडागांव विकासखंड के बन जुबानी गांव में एक ही परिवार के साथ बच्चे रतन जोत का फल खाने से फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। जिन्हें परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है आज मंगलवार को सुबह सभी बच्चे आंगनबाड़ी गए हुए थे वहीं पास में ही स्थित रतनजोत के पेड़ में लगे फल को बच्चों ने तोड़कर खेल खेल में खा लिया है। जिसके चलते उन्हें उल्टी आई और बुखार चढ़ गया है। बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मितानिन की मदद से परिवार द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है सभी पीड़ित बच्चे 3 से 6 वर्ष के बीच के है। फिलहाल जिला अस्पताल में बच्चो का उपचार जारी है।
