उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हो रहे “जल संरक्षण-संवर्धन” के विशेष अभियान “जल गंगा संवर्धन अभियान” में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है। जिसको लेकर उमरिया जिला आबकारी विभाग के जिला अधिकारी गोपाल सिंह राठौर,सब इंस्पेक्टर दिनकर तिवारी, पिंकी हिंदुजा ठेकेदार रूपेश सिंह समस्त कर्मचारी व सरपंच सचिव पत्रकारो उपस्थिति में आज पाली जनपद के ग्राम पंचायत बेली में डेम,तालाब की साफ सफ़ाई,कर पर्यावरण पखवाड़े को लेकर वृक्षारोपण कर लोगो को पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया जब कि ग्रामीणों के साथ बैठक के इस जल संरक्षण संबर्धन को एक आंदोलन के रूप में तेजी से कार्य करने को कहा।आबकारी विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम लगातार 5 जून से 16 तक अनवरत रूप से किया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर ने कहा जल एक सीमित संसाधन है। इसका संरक्षण करने से भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसकी उपलब्धता सुनिश्चित होती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का पुनरुद्धार कर जल स्रोतों को रिचार्ज करना है, जिससे बरसात में समय पूर्ण अधिक से अधिक पानी का संचय किया जा सके। जल ही जीवन है इसका संवर्धन एवं संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है। हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर इस अभियान का हिस्सा बनकर सफल बनाना हैं। हDमारी नैतिक जिम्मेदारी साथ ही हम सभी को अपने घरों गांव में नदी तालाबों के किनारे पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच सचिव सहित हजारो ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
