बिरसिंहपुर पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही बीते दिनों बीएमओ कार्यालय में हुई चोरी का हुआ खुलाशा चोर पुलिस की गिरप्त में कम्प्यूटर प्रिंटर सहित अन्य सामग्री बरामद

उमरिया

दीपक विश्वकर्मा

थाना पाली में बीते दिनों खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यलय में दिनांक 6 जून को बीती रात कार्यलय की खिड़की तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर, प्रिंटर ,इनवर्टर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज पार कर दीए थें वहीं अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा इस घटना कि शिकायत पाली थाना में दर्ज कराई थी पाली पुलिस की टीम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 48 घंटे में ही चोरों का पता लगा कर गिरफ्तार कर लिया है आरोपी फजल खान उम्र 22 वर्ष पिता आविद निवासी गिजरी एक अन्य नाबालिक आरोपी के साथ चोरी को अंजाम दिया था अपराध क्रमांक 330/2024 धारा 457.380 आई पी सी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है कुल मशरुका 1 लाख 41 हजार शासकीय बीएमओ कार्यलय में शुक्रवार को हुई चोरी की बारदात का खुलासा करते हुए प्रतिपाल सिंह महोबिया ( एडिशनल एसपी) ने बताया कि पुराने हॉस्पिटल खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से चोरों ने खिड़की तोड़ कर कम्प्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर सहित अन्य सामग्री अपने निजी स्वार्थ के लिए लें गए थे उल्लेखनीय है कि पुलिस टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ,उपनिरीक्षक सरिता ठाकुर, ए एस आई ताराचंद ,महेश मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा ,अजय सिंह परिहार ,प्रमोद जाटव ,अमन गौतम की भूमिका सराहनीय रही।