बिप्लव मल्लिक
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 5 जून, बुधवार को एनएमडीसी किंरदुल परियोजना के छनन संयंत्र (एसपी-1) के कर्मचारियो ने संयंत्र क्षेत्र परिसर में विभिन्न फलदार व छायादार पौधो का रोपण किया। संयंत्र के विभागाध्यक्ष अविनाश स्वाई ने भी इस दौरान पौधे रोपे। एसपी 1 के कर्मियो द्वारा लीची, नींबू, कटहल, नीम जैसे पौधो को लगाया लगाया साथ ही इन पौधो की रक्षा करने व पौधोरापण सिर्फ एक दिवस पर ही नहीं , बल्कि हर महिने करने का संकल्प लिया।
छनन संयंत्र के वरिष्ठ कर्मचारी अरूण नेताम ने पर्यावरण का महत्व, पौधारोपण की आवश्यकता बताते पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और कहा कि पौधा लगाने के साथ-साथ उनका देखभाल भी किया जायेगा साथ ही हर माह प्लांट के कर्मचारियो द्वारा पौधा लगाया जायेगा।
इस मौकेे पर अरूण नेताम, योकेश्वर कुमार, जयप्रकाश सिंह,, हिड़मा कश्यप , अरविंद क्षीरसागर, दिलीप कुमार, बीके मिश्रा, डेनियल, विनोद मांडले, डीके साहु, कैलाश कुमार, रमेश कुमार, जयप्रकाश भास्कर, दीपक डे, कुलेश व अन्य कर्मचारियेा की मौजूदगी रही।
