
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर विश्व का सबसे बड़े फिल्म सिटी जो हैदराबाद में स्थित रामोजी राव फिल्म सिटी के संस्थापक गरीबों के मसीहा रामोजीराव जी को उनके निधन पर उनके छायाचित्र पर दीप जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष मोहन सेनापति ने बताया कि इसी माह के 27 जून को सपरिवार हैदराबाद के रामोजीरा व फिल्म सिटी गए थे किन्तु रामोजी राव का दर्शन नही हो पाया श्री सेनापति ने बताया कि अभी तीन दिनों से रामोजी राव के बारे में ही कांकेर के एक विद्वान सज्जन ने उनके बारे में बहुत जानकारी फाइन स्टूडियो में मिलने पर दी रामोजी राव एक किसान से दुनियां के सबसे बड़े फिल्म सिटी के मालिक होने पर भी घमंड का नामोनिशान नहीं था व्यवहार कुशल गरीबों के मसीहा रामोजीराव के निधन से न केवल भारत को अपितु पूरे विश्व को अपार क्षति हुई है रामोजी राव फिल्म सिटी में एक साथ 40 हिन्दी फिल्मों का या 20 इंग्लिश फिल्मों का शूटिंग एक साथ हो सकता है इतने विशाल फिल्म सिटी के मालिक के न रहने पर कला मंच ने गहरा दुःख व्यक्त किया है सरस्वती कला मंच परिवार में श्रद्धांजलि देने वालो में ए.प्रज्ञा विनय, जया,शिवा निशांत,सुनील साहू,राज भारती,मुरारी देवांगन, कला बाई नाग,हेमा यादव,ज्योति दास, गंगो नाग,सुनील नाग मास्टर युवांश आदि थे
