नाबालिग पीडिता के साथ बलात्कार करने वाला आारोपी को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार माह नवम्बर 2023 से लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – थाना कोण्डागांव क्षेतांर्गत रहने वाली पीडिता की मां ने थाना कोण्डागांव में 06 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी कैलाश नेताम के द्वारा शादी का झांसा देकर पीडिता के घर से शारीरिक संबंध बनाकर लगात्तार बलात्कार किया है जिससे पीडिता 7 माह की गर्भवती हो गयी है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध्द थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 154/2024 धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि 06 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामला महिला अपराध एवं संवेदनशील अपराध होने से त्वरित संज्ञान लेते हुए श्री वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा तत्काल गिरफ्तारी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया। जिस पर रूपेश कुमार डाण्डे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन व रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में आरोपी कैलाश नेताम को उसके गृह ग्राम से विधिवत 07 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक प्रहलाद यादव, सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, बुधेश्वर नेताम, महिला आरक्षक का विशेष योगदान रहा।