जैन युवा शक्ति एवं युवा मित्र क्लब के संयुक्त प्रयास से बालोद शहर सहित आसपास के सभी मुख्य बाजारों में अभियान जीवनदान चलाया

विनोद जैन

बालोद । जैन युवा शक्ति एवं युवा मित्र क्लब के संयुक्त प्रयास से बालोद शहर सहित आसपास के सभी मुख्य बाजारों में अभियान जीवनदान चलाया जा रहा है इस अभियान जीवनदान के विषय पर जानकारी देते हुए पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन मोनू एवं अधिवक्ता हरीश दुबे ने बताया कि लगभग 6 वर्ष पूर्व भी हमारे द्वारा यह अभियान चलाया गया था जिसमे बालोद में अपने नित्य कार्यो से आने वाले सायकल चालको के सायकल के पीछे माइक्रो थ्रीडी रेडियम लगाकर उनके साथ होने वाले आकस्मात दुर्घटना को रोकने का एक छोटा सा प्रयास है यह रेडियम लगभग 100 मिटर दूर से ही लाइट पड़ते ही चमकने लगता है जिससे सायकल के पीछे आने वाले सभी वाहन चालकों को यह स्पष्ट हो जाता है कि आगे कोई सायकल चालक जा रहा है रात के अंधेरे में अधिकतर सायकल चालको को पीछे से वाहन चालकों के ठोकर से घायल होने या काल के गाल में समाते देखा गया है ये प्रयास उनके जीवन को बचाने में कारगर साबित होगा जैन युवा शक्ति के सचिव शुभम श्रीश्रीमाल ने बताया कि बालोद शहर में लगभग 600 से अधिक सायकलों में अब तक रेडियम की पट्टी लगाई जा चुकी है जिसमे बालोद शहरमे आने वाले लोगो के सायकलों पर वर्तमान में लगाया गया है अब हमारा प्रयाश बालोद के सभी राइस मिल आरा मिल एवं अन्य कारखानों मकान निर्माण के जगहों रेलवे रैक पॉइंट पर जाकर वहां के मजदूरों के सायकलों पर रेडियम लगाने का काम करेंगे फिर इसका विस्तार करते हुए बालोद जिले के अन्य कस्बो बाजारों में भी पहुंचेंगे इस अभियान में युवा मित्र क्लब के धालेश दिल्लीवार हरीश दुबे हिमासु आर्या आकाश श्रीवास्तव अंगद साहू सोनू सोनकर मयंक योगी सुरेंद्र साहू कुणाल ठाकुर एवं जैन युवा शक्ति के सदस्यों का योगदान मिल रहा है