बागेश्वर धाम सरकार का आगमन आज निकलेगी शोभा यात्रा, हजारों भक्त होंगे शामिल 11000 कलश के साथ निकलेगी शोभायात्रा, आज से आरंभ होगी हनुमंत कथा

नरसिहपुर


आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय नरसिंहपुर से 6 किमी दूर ग्राम नावलगांव में सुप्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन आज नवलगांव में होने जा रहा है । वही आज 6 जून को विशाल शोभा यात्रा सदर मडिया प्रांगण से बरगी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर तक निकल जाएगी । जिसमें 11 हजार कलश लेकर माताएं बहनें रख कर चलेगी । एवं शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल होंगे वही आयोजन की भव्य और व्यापक तैयारी पूर्ण हो चुकी है एवं शासन प्रशासन व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हो चुके है वहीं पार्किंग की व्यवस्था भी कर दी गई है । जिसमें चार स्थानों पर पार्किग व्यवस्था की गई है ।‌ एवं हनुमंत कथा शाम 4:00 बजे से प्रभु इच्छा तक होगी वही बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा 8 तारीख को दिव्या दरबार का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं हनुमंत कथा 6 जून से 10 जून तक होगी महाराज श्री व्यास पीठ पर विराजमान होकर ओजस्वी एवं भावमयी बाणी से हनुमंत कथा की रस की गंगा को प्रभावित करेंगे जिसमें करीबन 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है वहीं भंडारा सहित तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं पुलिस प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।