यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
Nature walk (नेचर वाल्क नेचर ट्रेल) कांकेर के प्रकृति प्रेमियों का एक समूह जो समय समय पर कांकेर एवम् आस पास के जंगलों में जाकर जैव विविधता की जानकारी लेता है और प्रकृति और उसमें रहने वाले जीव जंतुओं के बारे में ज्ञान लेकर लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के लिए जागरूक करने का प्रयास करता है।
आज दिनांक 5-6-2024 विश्व पर्यावरण दिवस के दिन इस समूह से जुड़े हुए सदस्यों के द्वारा सुबह गढ़िया पहाड़ view point के आस पास की सफाई की गई और आने वाले पर्यटकों को समझाया गया की पॉलीथिन एवम अन्य कचरे हमारे पर्यावरण को किस तरह नुकसान पहुंचाते हैं। इस कार्य में सुबह घूमने वाले कुछ महिलाओं एवम पुरुषों ने भी साथ दिया और प्रण लिया कि अब से पॉलीथिन एवम अन्य प्लास्टिक जेसे कचरे नहीं फैलाएंगे न ही उपयोग करेंगे जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस कार्य में मुख्य रूप से श्री धीरज कटारा जी जो मेडिकल कॉलेज कांकेर में वायरोलॉजिस्ट है, श्री शैलेंद्र सिंह ठाकुर, श्री मंदीप गुप्ता, smt जयश्री शुक्ला, डॉ सचिन सिंह इत्यादि ने सहयोग किया।
