भरत भारद्वाज
फरसगांव :- नगर पंचायत के सीटीओ कालोनी में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने सड़क पार करते हुए डिवाइडर में करेंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क पार करते समय व्यक्ति डिवाइडर में फसा रहा, करेंट लगने से मृतक के शरीर में जलने का निशान। मौके पर पहुँची फरसगांव पुलिस और राहगीरों ने सीपीआर भी दिया। वही डिवाइडर की लाइटों को कुछ देर बंद करवाया गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा डिवाइडर में करंट आने समस्या की जांच किया गया।
मिली जानकारी के मृतक का नाम शंकर लाल ध्रुव पिता शिव लाल ध्रुव, निवासी शिवपुर, थाना सिहावा, जिला नगरी का है जो फरसगांव जनपद पंचायत परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में सीमेंट प्लास्टर का कार्य करने आए थे, मृतक सात दिन पहले ही घर ग्राम शिवपुर से लेबर काम करने फरसगांव आया हुआ था। साथ में काम करने वाले राज मिस्त्री ज्ञानेश्वर पटेल ने बताया मृतक शंकर लाल ध्रुव लगभग 45 वर्ष के है, मृतक के दो भाई है, जो पुलिस में है, एक भाई संतोष ध्रुव कांकेर जिले में पदस्थ है और एक भाई मंगलू ध्रुव बीजापुर जिले में पदस्थ हैं।
*करंट लगने से हुई मौत–डॉक्टर*
फरसगांव अस्पताल की डॉक्टर सुमन नेताम ने मृतक को देख करेंट से मौत की वजह बताई। मृतक के करम के बाए साइड और दाएं साइड कोहनी में ताजा जले के निशान हैं जो करेंट के जलने से हुआ है।
