यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
– काँकेर । शहर की जानी-मानी समाजसेवी संस्था “जन सहयोग ” द्वारा भीषण गर्मी में भी अन्नपूर्णा पारा जाकर मुक्तिधाम की जमकर साफ़ सफ़ाई की गई। उल्लेखनीय है कि इन दिनों काँकेर की गर्मी रायपुर से मुक़ाबला कर रही है , फिर भी अपने संकल्प के अनुसार इन समाज सेवियों ने अपने मुखिया अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में सुबह मुक्तिधाम पहुंचकर वहां बिखरे हुए कचरे के पहाड़ों की सफ़ाई अपने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शुरू कर दी और धूप तेज़ होने के बाद भी उत्साह पूर्वक भारी मात्रा में कचरे का निराकरण कर दिया गया। वहीं वक्तव्य देते हुए अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने कहा कि चाहे जितना समय लग जाए हफ्तों और महीनों भी लग जाएं लेकिन हम अपने शहर के इस मुक्तिधाम की पूर्णत: सफ़ाई करके ही दम लेंगे। आज मुक्तिधाम में बैठने के स्थानों, शेड्स ,कुर्सियों आदि की सफ़ाई की गई और टंकी के नीचे की गंदगी साफ़ की गई ।आज के इस अभियान में शामिल समाज सेवकों में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा भूतपूर्व सैनिक संयोग साहू, बल्लू राम यादव, जितेंद्र प्रताप देव, गजेंद्र सिंह ठाकुर, भूपेंद्र यादव आदि ने अत्यंत उत्साह पूर्वक श्रमदान करते हुए काँकेर की जनता के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी प्रशंसा सारे मोहल्ले एवं शहर में की जा रही है।
