- अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️
भानुप्रतापपुर /राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में मंगलवार को चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में मौजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कांकेर जिले के सातों ब्लाक से कुल 55 बच्चों की जांच की गई और उपचार हेतु दवाइयां वितरण के साथ हायर सेंटर में इलाज हेतु मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ अरविंद कुमार कोर्राम, हेमन्त परेवा नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, छत्रपाल वर्मा एमडी मेडिसिन, मुक्ता हालदार नेत्र रोग विशेषज्ञ, जैनेन्द्र शांडिल्य शिशु रोग विशेषज्ञ, नितिन बाल्मीकि फिजियोथेरेपिस्ट, निकिता छाजेड़ डेंटिस्ट, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश ध्रुव, डॉ. इमरान खान, बीपीएम देव कुमार शाश्वत व अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शून्य से 18 वर्ष के बच्चों का चार चरणों में स्क्रीनिंग की जाती है। बच्चों में 35 तरह की बीमारियों का चिरायु में इलाज का प्रावधान है। जांच में पाई गई बीमारी के उपचार हेतु छत्तीसगढ़ एवं देश के सौ से अधिक उच्च संस्थानों में बच्चों को भेजा जाता है।